शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 46 पर भगवती वेयरहाउस के पास पूरनखेड़ी गांव के नजदीक ओवरब्रिज पर चल रहे मेंटिनेंस कार्य के कारण बुधवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। काम के चलते हाईवे को दूसरी पट्टी पर डायवर्ट किया गया था, लेकिन हल्का कोहरा, खराब मौसम और पर्याप्त दूरी पर चेतावनी साइन बोर्ड न होने से यह दुर्घटना हुई।