सीतामऊ: जनपद पंचायत सीतामऊ में प्रेक्षक बंसल ने मतदान सामग्री वितरण केंद्र का अवलोकन किया
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल द्वारा जिला मंदसौर के जनपद पंचायत सीतामऊ के निर्वाचन क्षेत्र क्रमाक 23 के निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु नियुक्त प्रेक्षक श्री श्याम सुंदर बंसल ने पसीतामऊ जनपद पंचायत ऑफिस में मतदान सामग्री वितरण केन्द्र पर सामग्री वितरण का अवलोकन किया। सामग्री वितरण के पश्चात मतदान केंद्रों का भ्रमण किया और चुनाव व्यवस्था का जायजा लिया।