सीतामऊ: जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के वाहन से दुर्घटना में गोवंश की मौत, ब्राह्मणों को कराया भोज
सीतामऊ शनिवार को जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रोड़मल वर्मा द्वारा गौतमेश्वर महादेव पहुंचकर कुछ दिन पूर्व रात्रि में अनजाने में वाहन दुर्घटना में गौमाता के निधन के कारण हुए पाप से मुक्ति हेतु मंदाकिनी पाप मोचनी गंगा कुण्ड में स्नान कर ईश्वर से क्षमा याचना की साथ ही ब्राह्मण भोज का आयोजन कर गौमाता की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की,