मेरठ: मेरठ में आकाशीय बिजली से मकान को हुआ नुकसान, जोगिंदर के घर पर गिरी बिजली, कोई हताहत नहीं; प्रशासन कर रहा नुकसान का आकलन
Meerut, Meerut | Apr 11, 2025 मेरठ में कल अचानक से मौसम में बदलाव हुआ जिसके साथ हल्की बूंदाबांदी की शुरुआत हुई जिसके बाद बिजली कड़कने की आवाज आई इसके कुछ देर बाद हीरोहटा ब्लाक के भड़ौदा गांव में मौसम ने अचानक करवट ली। हल्की बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी। इस दौरान जोगिंदर पुत्र वेद प्रकाश के मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने से मकान को भारी नुकसान पहुंचा।