मेरठ: भावनपुर क्षेत्र में जमीन में दबी मिली महिला की लाश, कुत्ते नोचकर खा रहे थे, राहगीरों ने पुलिस को बताया
Meerut, Meerut | Apr 11, 2025 मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गेसूपुर दतावली में बाग में महिला का अज्ञात शव मिला है। शव जमीन के अंदर दबा हुआ मिला है। लाश को जंगली कुत्ते नोंचकर खा रहे थे। तभी आते-जाते लोगों ने यह घटना देख ली। राहगीरों ने बाग मालिक मनोज कुमार निवासी गेसूपुर को इसकी जानकारी दी।