प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में विभिन्न विभागों के निर्माणाधीन विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ तय समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके।