रायबरेली: रामटोला में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, पिता-पुत्र का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
23 अप्रैल बुधवार रात्रि 8:00 बजे के आसपास जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष से पिता और पुत्र दोनों घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय सीएचसी में प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुत्र की हालत गंभीर बताई गई है। दोनों पक्षों में दारु पीने पिलाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। और मारपीट में बदल गया।