रायबरेली: सारस चौराहे स्थित महारानी लक्ष्मीबाई चौक पर चढ़ा तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक, लाखों का हुआ नुकसान; ड्राइवर भी हुआ घायल
कोतवाली नगर क्षेत्र के,लखनऊ प्रयागराज हाईवे स्थित,सारस चौराहे पर बनी,महारानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा चौक पर,बुधवार की रात को तेज रफ्तार अनियंत्रित हुआ, डीसीएम ट्रक चढ़ गया जिसकी वजह से बनवाया गया,चौक टूट गया जिसमें,लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। घटना में घायल हुए,ड्राइवर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस पड़ताल में जुट गई है।