बाह: चित्राहाट के नगला बृज के पास ऑटो पलटने से चालक की मौत, दो महिलाएं घायल
थाना चित्राहाट क्षेत्र में सोमवार तड़के सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार ग्राम पारना निवासी सुनील मिश्रा पुत्र महावीर मिश्रा शादी समारोह से लौटकर ऑटो से अपने गांव जा रहे थे। सुबह करीब 5:30 बजे नगला बृज के पास पारना रोड पर उन्हें नींद की झपकी आ गई, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में शारदा देवी (65)