आरा: रामगढ़ गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार बक्सर निवासी युवक को मारी टक्कर, हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Nov 25, 2024 बक्सर जिला के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप रविवार की शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।आरा सदर अस्पताल में चेकअप कर मृत घोषित कर दिया गया।