सतबरवा: बकोरिया और रबदा के 34 किसानों को मछली का जीरा, चारा एवं बत्तख का चूजा बांटा गया
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना रैनफेड़ एरिया डेवलपमेंट नमसा के तहत रबदा और बकोरिया के किसानों को पंचायत सचिवालय बकोरिया में मंगलवार दोपहर 3 बजे कार्यक्रम आयोजित कर बत्तख चूजा के साथ मछली का जीरा और चारा का वितरण किया गया। कुल 34 किसानों के बीच बत्तख चूजा, मछली जीरा तथा चारा बांटा गया। प्रत्येक किसान को 50 बत्तख चूजा एवं 6000 मछली जीरा और चारा का वितरण हुआ।