ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वाधान में ड्राइवर महासंघ बांका की ओर से सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे शहर में पदयात्रा एवं धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ड्राइवरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। पदयात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए प्रदर्शन स्थल तक पहुंची, जहां ड्राइवरों ने धरना दिया।