जामताड़ा: शारदीय नवरात्र पर जामताड़ा में बेलभरण पूजा का आयोजन, निकाली गई शोभायात्रा
शारदीय नवरात्रि पर जामताड़ा में बेलभरण पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर शोभायात्रा निकाली गई। पंडित ने बताया कि बेलवरण पूजा के साथ ही पूजा प्रारंभ हो जाता है। इस शोभा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष लोगों ने भाग लिया और सभी नाचते गाते शोभायात्रा में शामिल हुए। सोमवार सुबह 8:00 बजे शोभायात्रा निकाली गई।