जौनपुर: पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ ओम प्रकाश सिंह ने थाना तेजी बाजार का किया औचक निरीक्षण
शनिवार को वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ०ओमप्रकाश सिंह ने जनपद जौनपुर के थाना तेजीबाज़ार का औचक निरीक्षण किया। थाने के निरीक्षण के दौरान सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, आगंतुक रजिस्टर का निरीक्षण किया गया। महिला हेल्प डेस्क पर उपस्थित महिला आरक्षियों से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र के संबंध में जानकारी प्राप्त की।