जौनपुर: मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय जौनपुर से विश्व कैंसर दिवस की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर CMO ने किया रवाना
विश्व कैन्सर दिवस के अवसर पर शनिवार को एक जनजागरूकता रैली मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह द्वारा हरी झन्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में कुॅवर हरिवंश पैरामेडिकल कालेज के छात्र-छात्रओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत एक गोष्ठी का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सभागार कक्ष में किया गया।