रेलवे रोड स्थित सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर कार्यालय व्यापार भवन पर व्यापार मंडल के स्थापना दिवस के अवसर पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन बुधवार दोपहर 3:00 बजे किया गया। प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि के रूप में हॉस्पिटल एंड इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंटीग्रेटेड मेडिकल साइंस के प्रमुख सुप्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य आचार्य मनीष विशेष रूप से रहे।