मझगवां: हरियाली अमावस्या पर चित्रकूट में श्रद्धालुओं का तांता, अच्छी फसल की कामना के लिए कामदगिरि की परिक्रमा
धार्मिक नगरी चित्रकूट में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।हरियाली तीज के पर देर रात से ही भक्त चित्रकूट पहुंच रहे है।और मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाने के बाद भगवान कामतानाथ स्वामी के दर्शन कर कामदगिरि की परिक्रमा कर रहे है।मान्यता है कि अच्छी फसल की कामना के लिए किसान काफी तादात में यहां पहुंचते है। यूपी की लगभग 15 जनपदों से श्रद्धालु पैदल ही चित्रकूट आते है।