सरदारशहर के सोनपालसर गांव की रोही में करीब 2-3 दिन पुराना शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गांव के उम्मेदसिंह ने इस बात की जानकारी सरदारशहर पुलिस थाने में दी। सूचना पर मौके पर पहुंची सरदारशहर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर