बज्जू: बज्जू में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन, शस्त्र पूजन भी हुआ, जगह-जगह पथ संचलन का हुआ स्वागत
Bajju, Bikaner | Oct 12, 2025 बज्जू में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पथ संचलन का आयोजन किया। यह संचलन बज्जू कृषि मंडी से शुरू होकर मुख्य बाजार और ग्राम के विभिन्न मार्गों से होते हुए बालिका स्कूल तक पहुंचा। पूर्ण गणवेश में चल रहे स्वयंसेवकों का ग्रामीणों, व्यापारियों और महिलाओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रंगोली बनाकर भी स्वागत सत्कार किया।