बांका: दौना मोड़ के पास दो बाइक की टक्कर में दो युवक जख्मी, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Dec 22, 2025 दौना मोड़ के पास सोमवार की शाम 5 बजे दो बाइक की टक्कर में दो युवक जख्मी हो गया। दोनों जख्मियों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार राधानगर निवासी प्रमाेद कुमार बाइक से अपने घर जा रहा था। इस दौरान सामने से जयश्री निवासी अर्जुन यादव भी अपने घर की ओर जा रहा था। दौना मोड़ के पास दोनों की बाइक आमने सामने से टकराई गई।