रामगढ़वा: रामगढ़वा थाना क्षेत्र में 'अभया ब्रिगेड' महिला दस्ता की टीम द्वारा लोगों को किया जा रहा है जागरूक
पूर्वी चम्पारण मोतिहारी जिला में "अभया ब्रिगेड" महिला दस्ता का एक टीम गठन किया गया है। जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में स्कूल, कोचिंग एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों और जहां महिलाओं और बच्चियों का आवागमन जैसे पिकनिक स्थल, पार्क इन सभी जगहों को चिन्हित करते हुए अभया ब्रिगेड भ्रमणशील रहेगी। जानकारी पुलिस के द्वारा मंगलवार शाम करीब 04:12 बजे दिया गया।