बीना: सिलार नदी के पास ट्रेन से कूदकर 25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल
Bina, Sagar | Dec 19, 2025 छत्तीसगढ़ का रहने वाला 25 वर्षीय मनमोहन, पिता रामलाल, अपने साथियों के साथ विशाखापट्टनम एक्सप्रेस ट्रेन से घर लौट रहा था। गुरुवार देर शाम सिलार नदी के पास रेलवे ट्रैक पर अचानक युवक ने ट्रेन से छलांग लगा दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों ने तुरंत चेन पुलिंग की और डायल 112 को सूचना दी। घायल को लाने में टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।