Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

मझगवां: निर्वाचन कार्य में अनुपस्थित रहने वाले 11 पटवारियों का एसडीएम ने एक-एक दिन का वेतन काटा

Majhgawan, Satna | Nov 27, 2025
सतना जिले के मझगवां क्षेत्र में निर्वाचन कार्य से सम्बंधित बिरसिंहपुर में आयोजित बैठक में अनुपस्थित रहने पर बिरसिंहपुर तहसील के 11 पटवारियों के एक दिवस का वेतन कटौती हेतु मझगवां एसडीएम IAS महिपाल सिंह गुर्जर जारी किया आदेश, पहले सभी अनुपस्थिति पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए मांगा था उचित जवाब फिर उक्त सभी 11 पटवारियों के ऊपर कानूनी कार्रवाई करते

MORE NEWS

हरियाली अमावस्या पर चित्रकूट में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं की भीड़

*चित्रकूट।* श्रावण मास की हरियाली अमावस्या के पर्व पर बुधवार को धर्मनगरी चित्रकूट में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों की संख्या में श्रद्धालु चित्रकूट पहुंचे। मेला पर्व से एक दिन पहले चतुर्दशी से ही श्रद्धालुओं के आगमन का सिलसिला शुरू हो गया था, जो बुधवार को और तेज हो गया।

श्रद्धालु सबसे पहले *मां मंदाकिनी में आस्था की डुबकी* लगा रहे हैं। इसके बाद भगवान *मत्यगजेंद्रनाथ* के दर्शन कर भगवान *कामतानाथ* के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और कामदगिरि की परिक्रमा लगा रहे हैं। मंदिरों और परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दे रही है।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश, दोनों क्षेत्रों में प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं नगर परिषद चित्रकूट द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए *खोया-पाया केंद्र, साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था* सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सतना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) *प्रेमलाल कुर्वे* लगातार चित्रकूट SDOP *राजेश बांजरे* के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारियों द्वारा भीड़भाड़ वाले स्थानों और प्रमुख मार्गों पर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।

वहीं, अनुविभागीय अधिकारी एवं IAS *महिपाल सिंह गुर्जर* ने मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रख रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और मेला पर्व शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके।

हरियाली अमावस्या पर चित्रकूट में उमड़े आस्था के इस सैलाब के बीच प्रशासन, पुलिस और नगर परिषद की टीमें सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर लगातार मैदान में सक्रिय हैं।

हरियाली अमावस्या पर चित्रकूट में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ *चित्रकूट।* श्रावण मास की हरियाली अमावस्या के पर्व पर बुधवार को धर्मनगरी चित्रकूट में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों की संख्या में श्रद्धालु चित्रकूट पहुंचे। मेला पर्व से एक दिन पहले चतुर्दशी से ही श्रद्धालुओं के आगमन का सिलसिला शुरू हो गया था, जो बुधवार को और तेज हो गया। श्रद्धालु सबसे पहले *मां मंदाकिनी में आस्था की डुबकी* लगा रहे हैं। इसके बाद भगवान *मत्यगजेंद्रनाथ* के दर्शन कर भगवान *कामतानाथ* के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और कामदगिरि की परिक्रमा लगा रहे हैं। मंदिरों और परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दे रही है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश, दोनों क्षेत्रों में प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं नगर परिषद चित्रकूट द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए *खोया-पाया केंद्र, साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था* सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सतना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) *प्रेमलाल कुर्वे* लगातार चित्रकूट SDOP *राजेश बांजरे* के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारियों द्वारा भीड़भाड़ वाले स्थानों और प्रमुख मार्गों पर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं, अनुविभागीय अधिकारी एवं IAS *महिपाल सिंह गुर्जर* ने मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रख रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और मेला पर्व शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके। हरियाली अमावस्या पर चित्रकूट में उमड़े आस्था के इस सैलाब के बीच प्रशासन, पुलिस और नगर परिषद की टीमें सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर लगातार मैदान में सक्रिय हैं।

Majhgawan, Satna | Aug 12, 2026

जिले के सभापुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर में जलधारी के विरोध चल रहा धरना प्रदर्शन हुआ समाप्त । तहसीलदार ने कहा कि धरने की आड में कानून हाथ में लेने का किया जा रहा था प्रयास जबकि जन सुविधाओं के दृष्टिगत मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया गया है प्रतिबंधित। प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए धरना कराया समाप्त। मौके पर पहुंचे तहसीलदार और थाना प्रभारी की दो टूक कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही कर भेजा जाएगा जेल। तहसीलदार और थाना प्रभारी के कड़े तेवर के उपरांत आयोजक संजय शुक्ला और कमलेश गौतम ने समाप्त किया धरना।

जिले के सभापुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर में जलधारी के विरोध चल रहा धरना प्रदर्शन हुआ समाप्त । तहसीलदार ने कहा कि धरने की आड में कानून हाथ में लेने का किया जा रहा था प्रयास जबकि जन सुविधाओं के दृष्टिगत मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया गया है प्रतिबंधित। प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए धरना कराया समाप्त। मौके पर पहुंचे तहसीलदार और थाना प्रभारी की दो टूक कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही कर भेजा जाएगा जेल। तहसीलदार और थाना प्रभारी के कड़े तेवर के उपरांत आयोजक संजय शुक्ला और कमलेश गौतम ने समाप्त किया धरना।

Majhgawan, Satna | Aug 12, 2026

चित्रकूट--श्रावण मास की हरियाली अमावस्या को चित्रकूट में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची है, देर रात 12:00 के बाद से ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु मंदाकिनी  नदी में डुबकी लगाकर, भगवान मत्यागाजयेंद्र नाथ शिव का जलाभिषेक करते हुए कामदगिरि की परिक्रमा कर मनोकामना पूर्ति की कामना कर रहे हैं.. सर्वाधिक संख्या किसानो की है जो अच्छी बारिश और अच्छी फसल होने की कामना को लेकर इस अमावस्या को चित्रकूट पहुंचते हैं..

चित्रकूट--श्रावण मास की हरियाली अमावस्या को चित्रकूट में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची है, देर रात 12:00 के बाद से ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाकर, भगवान मत्यागाजयेंद्र नाथ शिव का जलाभिषेक करते हुए कामदगिरि की परिक्रमा कर मनोकामना पूर्ति की कामना कर रहे हैं.. सर्वाधिक संख्या किसानो की है जो अच्छी बारिश और अच्छी फसल होने की कामना को लेकर इस अमावस्या को चित्रकूट पहुंचते हैं..

Majhgawan, Satna | Aug 12, 2026

मझगवां तहसील परिसर में एसडीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्या, जनसुनवाई में उपस्थित रहे सभी अधिकारी ।

 मझगवां में अनुभाग स्तरीय जनसुनवाई में SDM ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश, जनसुनवाई में एसडीएम  मझगवां आईएएस महिपाल सिंह गुर्जर ने अनुभाग क्षेत्र के विभिन्न कस्बों से आए आवेदकों की समस्याएं सुनी इस दौरान जनसुनवाई में तहसीलदार मझगवां, बरौंधा, बिरसिंहपुर, चित्रकूट भी मौजूद रहे।

मझगवां तहसील परिसर में एसडीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्या, जनसुनवाई में उपस्थित रहे सभी अधिकारी । मझगवां में अनुभाग स्तरीय जनसुनवाई में SDM ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश, जनसुनवाई में एसडीएम मझगवां आईएएस महिपाल सिंह गुर्जर ने अनुभाग क्षेत्र के विभिन्न कस्बों से आए आवेदकों की समस्याएं सुनी इस दौरान जनसुनवाई में तहसीलदार मझगवां, बरौंधा, बिरसिंहपुर, चित्रकूट भी मौजूद रहे।

Majhgawan, Satna | Aug 12, 2026

कामदगिरी पर्वत पर आस्था के साथ खिलवाड़, वन विभाग की जिम्मेदारी पर सवाल

प्राचीन मुखरबिंद के पास, आस्था से खिलवाड़, पर्वत मे चढ़ लोग करने लगे पेशाब और खाना बनाने खाने का कार्य

चित्रकूट। जिस कामदगिरी पर्वत को आस्था और श्रद्धा का केंद्र मानकर लाखों श्रद्धालु परिक्रमा करने पहुंचते हैं, उसी पवित्र पर्वत पर खुलेआम अव्यवस्था और गंदगी का नजारा देखने को मिल रहा है। लोग पर्वत पर बैठकर खाना बना रहे हैं, जगह-जगह गुटखा-पान खाकर गंदगी फैलाई जा रही है और यहां तक कि पेशाब करने के लिए भी स्थान बना लिए गए हैं।

हरियाली अमावस्या के विशाल मेले को लेकर पुलिसकर्मी अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात हैं, वहीं मजिस्ट्रेट भी निर्धारित सेक्टरों में व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि *कामदगिरी पर्वत और उसके वन क्षेत्र की निगरानी की जिम्मेदारी संभालने वाला वन विभाग आखिर कहां है?*

जब लाखों श्रद्धालु इस पर्वत की परिक्रमा कर रहे हैं, ऐसे में यदि किसी तरह की दुर्घटना या अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? क्या वन क्षेत्र में इस तरह खुलेआम खाना बनाना, गंदगी फैलाना और अनुचित गतिविधियां रोकना वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं है?

एक ओर प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम कर रहा है, वहीं दूसरी ओर कामदगिरी पर्वत की पवित्रता और पर्यावरण की अनदेखी गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

*आस्था के इस पवित्र स्थल पर खुलेआम हो रही मनमानी आखिर कब रुकेगी? क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है?*

कामदगिरी सिर्फ एक पर्वत नहीं, लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में इसकी पवित्रता, सुरक्षा और स्वच्छता बनाए रखना प्रशासन के साथ-साथ संबंधित विभागों की भी अहम जिम्मेदारी है।

कामदगिरी पर्वत पर आस्था के साथ खिलवाड़, वन विभाग की जिम्मेदारी पर सवाल प्राचीन मुखरबिंद के पास, आस्था से खिलवाड़, पर्वत मे चढ़ लोग करने लगे पेशाब और खाना बनाने खाने का कार्य चित्रकूट। जिस कामदगिरी पर्वत को आस्था और श्रद्धा का केंद्र मानकर लाखों श्रद्धालु परिक्रमा करने पहुंचते हैं, उसी पवित्र पर्वत पर खुलेआम अव्यवस्था और गंदगी का नजारा देखने को मिल रहा है। लोग पर्वत पर बैठकर खाना बना रहे हैं, जगह-जगह गुटखा-पान खाकर गंदगी फैलाई जा रही है और यहां तक कि पेशाब करने के लिए भी स्थान बना लिए गए हैं। हरियाली अमावस्या के विशाल मेले को लेकर पुलिसकर्मी अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात हैं, वहीं मजिस्ट्रेट भी निर्धारित सेक्टरों में व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि *कामदगिरी पर्वत और उसके वन क्षेत्र की निगरानी की जिम्मेदारी संभालने वाला वन विभाग आखिर कहां है?* जब लाखों श्रद्धालु इस पर्वत की परिक्रमा कर रहे हैं, ऐसे में यदि किसी तरह की दुर्घटना या अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? क्या वन क्षेत्र में इस तरह खुलेआम खाना बनाना, गंदगी फैलाना और अनुचित गतिविधियां रोकना वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं है? एक ओर प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम कर रहा है, वहीं दूसरी ओर कामदगिरी पर्वत की पवित्रता और पर्यावरण की अनदेखी गंभीर सवाल खड़े कर रही है। *आस्था के इस पवित्र स्थल पर खुलेआम हो रही मनमानी आखिर कब रुकेगी? क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है?* कामदगिरी सिर्फ एक पर्वत नहीं, लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में इसकी पवित्रता, सुरक्षा और स्वच्छता बनाए रखना प्रशासन के साथ-साथ संबंधित विभागों की भी अहम जिम्मेदारी है।

Majhgawan, Satna | Aug 12, 2026

मझगवां: निर्वाचन कार्य में अनुपस्थित रहने वाले 11 पटवारियों का एसडीएम ने एक-एक दिन का वेतन काटा - Majhgawan News