औरैया: सड़क पर दुकान दिखाई देने पर होगा मोटा चालान, नगर पालिका प्रशासन की कार्रवाई, अतिक्रमण पर काबू पाने के लिए अभियान
नगर पालिका प्रशासन ने शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए शनिवार की रात सख्त अभियान चलाया। पालिका प्रशासन ने पहले से ही चेतावनी दी थी कि सड़क या फुटपाथ पर दुकान लगाते, अतिक्रमण करते या गंदगी फैलाते लोगों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। शनिवार की रात करीब 10 बजे तक चला यह अभियान शहर के मुख्य बाजारों, चौक और बस स्टैंड क्षेत्र में संचालित हुआ। नगर