हिलसा: हिलसा के कृष्णापुर के पास नए निजी विद्यालय के हॉस्टल से एक किशोर हुआ गायब, परिजन ने थाने में दिया आवेदन
Hilsa, Nalanda | Jul 11, 2024 हिलसा थाना क्षेत्र के गोकुलचक निवासी सुनीता देवी के द्वारा हिलसा थाना में एक आवेदन दिया गया है जिसमें बताया गया है कि उसके 13-14 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार है। वह हिलसा के कृष्णापुर के पास एक नये निजी विद्यालय के हॉस्टल से एक किशोर 8 जुलाई से लापता है। काफी खोजबीन किए हैं लेकिन अब तक कोई भी अता पता नहीं चल पाया है। फिलहाल परिजन अनहोनी का आंशका जता रहे हैं।