भवानीपुर :- भवानीपुर प्रखंड के बसंतपुर चिंतामणि उस्कावरी पंचायत अंतर्गत असकतिया गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन रुपौली के विधायक कलाधर प्रसाद मंडल एवं पूर्व समिति सदस्य ललन राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के उपरांत विधायक एवं पूर्व समिति सदस्य ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त किया ।