घनारी: आईएएस सचिन शर्मा और डॉ. आस्था अग्निहोत्री की हुई सगाई, जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे
Ghanari, Una | Sep 23, 2025 हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी डॉ आस्था अग्निहोत्री और हरियाणा से आईएएस सचिन शर्मा की सगाई हो गई। बहुत जल्द दोनों शादी के बंधन में बंधेगे। मंगलवार शाम 4 बजे डॉ आस्था अग्निहोत्री ने अपनी सगाई की वीडियो सोशल मीडिया पर साँझा की और इस मौके पर उन्होंने अपनी स्वर्गीय माता सिमी अग्निहोत्री को याद किया।