कवर्धा: कवर्धा जिला पंचायत CEO के सुरक्षाकर्मी कृष्णकुमार साहू ने सैनिक रूम मे अपने सर्विस गन से खुद को गोली मारकर की आत्म हत्या
मामला कवर्धा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जहा जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल के सुरक्षा कर्मी ने अपने सर्विस गन से खुद को गोली मार कर की आत्म हत्या कर लिया है।मिली जानकारी अनुसार छटवी बटालियन का जवान था कृष्ण कुमार साहू।बीती रात में सीईओ संदीप अग्रवाल के पास ड्यूटी में जवाब तैनात था।मृतक जवान बिलासपुर जिले के सीपत का रहने वाला है।