फतुहा: भिखुआ मोड़ के पास फतुहा पुलिस ने 10 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | Jan 13, 2026 फतुहा थाना पुलिस ने भिखुआ मोड के पास से 10 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर अठमनगोला थाना क्षेत्र के बुढ़रा गांव निवासी मिथिलेश कुमार और नदी थाना क्षेत्र के जेटली गांव निवासी अजीत कुमार है। दोनों के थैले से कुल 10 किलो गांजा बरामद किया गया है। साथ में 5900 रु और तीन मोबाइल भी बरामद किया गया है। ये रामपुर दियारा से गांजा लाया था।