मेरठ: कंकरखेड़ा करनाल हाईवे हादसे में इलाज के दौरान तीसरे युवक की भी मौत, गांव में पसरा मातम, एक साथ उठीं तीन अर्थियां
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित करनाल हाईवे पर गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीसरे युवक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। शादी समारोह से लौट रहे तीन युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया था। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल था, जिसने शुक्रवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया।