बदायूं: उझानी पुलिस ने बदायूं में एक अभियुक्त को चोरी की बाइक, एक तमंचा और दो कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Budaun, Budaun | Mar 21, 2026 बदायूं के थाना उझानी पुलिस गठौना गांव के चौराहा के पास वाहन चैकिंग कर रही थी। पुलिस के अनुसार वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को सुपर स्पलेंडर बिना नम्बर प्लेट के चैक किया गया तो उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय दो जिंदा कारतूस व चोरी की मोटर साइकिल समेत गिरफ्तार कर लिया । पुलिस को अभियुक्त ने अपना नाम विकास पुत्र रामनिवास बताया है।