सोनकच्छ तहसील के खेरिया जागीर के जंगल में उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने करीब 10 फीट लंबा अजगर देखा। जंगल के रास्ते से गुजर रहें कुछ ग्रामीणों ने जब इस विशालकाय अजगर को देखा तो दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि अजगर झाड़ियों के बीच रेंगता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इस नज़ारे का वीडियो बनाकर सोमवार दोपहर दो बजे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।