सरोजनी नगर: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, अखिलेश यादव गहरे तनाव में हैं क्योंकि कांग्रेस ने उनका साथ छोड़ दिया
आज रविवार की दोपहर लगभग 12:15 पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "अखिलेश यादव स्वयं गहरे तनाव के दौर से गुजर रहे हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में कांग्रेस ने उनका साथ छोड़ दिया है। महाराष्ट्र और झारखंड में भी कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी का साथ छोड़ दिया है इसलिए वे स्वयं तनाव में है।