सरोजनी नगर: आलमबाग क्षेत्र में खाली पड़े प्लॉट में अचानक लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम
शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात्रि लगभग 12:20 बजे आलमबाग क्षेत्र अंतर्गत बारा बिरवा कानपुर रोड पर दुकानों के पीछे खाली पड़े प्लाट में आग लग गई। तो वही बताया गया कि खाली प्लाट में पड़े कूड़े कबाड़ एवं पेड़ में आग लगी थी। जिसकी जानकारी लोगों द्वारा फायर विभाग की टीम को दी गई। देखने में आया की मौके पर फायर विभाग की टीम पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया