अमरोहा: रजबपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कई धाराओं में फरार चल रहे चार वारंटियों को किया गिरफ़्तार, न्यायालय के समक्ष किया पेश
Amroha, Amroha | Apr 1, 2024 रजबपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आज अलग-अलग स्थानो से रिशिपाल, दिनेश, बंटी,सोनू को गिरफ्तार किया है। ये चारों अलग-अलग धाराओं में फरार चल रहे थे। चारों आरोपियों को पुलिस काफी समय से तलाश कर रही थी। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर अमरोहा न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। चारों आरोपियों पर अग्रिम कार्रवाई न्यायालय द्वारा की जाएगी ।