अमरोहा: गांव चोटीपुरा में कन्या गुरुकुल इंटर कॉलेज में छात्राओं ने गीत के माध्यम से मतदान के लिए लोगों को किया जागरूक
Amroha, Amroha | Apr 1, 2024 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।गांव चोटीपुरा में कन्या गुरुकुल इंटर कॉलेज में छात्राओं ने मतदान करें हम गीत के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया है। छात्राओं का कहना है कि हम सबको मतदान जरूर करना चाहिए,और मतदान के लिए ज्यादा से ज्यादा अपने आसपास परिवार के लोगों को भी जागरूक करें ।