चांपा: चांपा ओवरब्रिज और घठोली चौक के मध्य में बाइक सवार व्यक्ति को अज्ञात कार ने मारी ठोकर, हादसे से बाइक सवार की मौत
चांपा थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज और घठोली चौक के मध्य में बाइक सवार व्यक्ति को अज्ञात कार ने ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति बाबूदास की मौके पर ही मौत हो गई है। इसके बाद 112 की टीम ने मृतक के शव को बीडीएम अस्पताल के मर्च्युरी में रखवा दिया है। बाबूदास, कोरबा से अपनी दीदी के घर पचोरी गांव जा रहा था।