चांपा: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, हथनेवरा गांव में हुआ हादसा
चाम्पा थाना क्षेत्र के हथनेवरा गांव में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और जांच कर रही है। अफरीद गांव का युवक विश्वजीत राठौर, बाइक से आ रहा था। इस दौरान हादसे में युवक विश्वजीत राठौर की मौत हो गई है। युवक को किसी वाहन ने ठोकर मारी है या फिर खुद से गिरा है, यह अभी पता नहीं चला है।