स्वार: यूपी उत्तराखंड पट्टी कला के जंगल में गैस प्लांट के पास लोगों को गन्ने के खेत में दिखाई दिया तेंदुआ
Suar, Rampur | Mar 30, 2026 रामपुर की तहसील स्वार क्षेत्र के मसवासी चौकी अंतर्गत गांव पट्टी कला के जंगल में गैस प्लांट के पास तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में तेंदुआ गन्ने के खेत में चहलकदमी करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने सुरक्षा के चलते सुबह-शाम जंगल की ओर जाना बंद कर दिया है।