रामपुर: गुरुवार को जीएसटी कार्यालय पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
Rampur, Rampur | Jul 24, 2025 गुरुवार दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने जीएसटी अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न और मनमानी वसूली का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि अधिकारी जीएसटी को जटिल बना रहे हैं और धारा-79 का दुरुपयोग कर रहे हैं।