कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने बीबीपुर हटिया गांव में जानलेवा हमले के मामले में चार वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार
फरवरी माह में कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव बीबीपुर हटिया में दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान जमकर मारपीट हुई थी और एक-दूसरे पर जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमे दर्ज किए थे। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सबदर, सादिक, गुलनिशार, शराफत और शमून उर्फ दिलावर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब 4 दबोचे गए।