रामपुर: खूंटाखेड़ा गांव में अज्ञात कारणों के चलते किसान की झोपड़ी में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ राख
Rampur, Rampur | Oct 22, 2024 खूँटाखेड़ा गांव में अज्ञात कारणों से किसान की झोपड़ी में भीषण आग लग गई आग से किसान की झोपड़ी में रखा घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना सोमवार की रात्रि 2:00 बजे की बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद पीड़ित किसान परिवार और गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया,तब तक आग से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया । पीड़ित किसान ने जिला प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार।