खुरई: धनोरा गांव के पास बस ने बाइक सवार को टक्कर मारी, बाइक सवार की मौत, पुलिस ने बस जब्त की
Khurai, Sagar | Mar 22, 2026 रविवार शाम लगभग 5 बजे धनौरा गांव के पास बस ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर, घायल बाइक सवार को सिविल अस्पताल लाया गया, इलाज के दौरान मौत,जानकारी देते हुए परिजन ने बताया कि गोलनी निवासी अरविन्द अहिरवार फसल कटाई के लिए हार्वेस्टर की बात करने धनौरा जा रहा था,पीछे से बस ने टक्कर मार दी, देहात थाना पुलिस ने बस जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया।