गुरुवार सुबह 11 बजे ग्वालियर में यूजीसी कानून के विरोध को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई। क्षत्रिय महासभा ने केंद्र सरकार के इस कानून के खिलाफ 1 फरवरी से 9 मार्च तक घर-घर हस्ताक्षर अभियान चलाने का ऐलान किया है और 9 मार्च को जिला मुख्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी है।