ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर: हर्ष फायरिंग और फॉर्च्यूनर से स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, कंपू थाना क्षेत्र में मामला दर्ज
गुरुवार सुबह 9 बजे ग्वालियर के शीतला माता रोड का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें न्यू फॉर्च्यूनर कार के साथ स्टंटबाजी और हर्ष फायरिंग होती दिख रही है। बताया जा रहा है कि वीडियो में राधे गुर्जर और उसके साथी नजर आ रहे हैं। मामला कंपू थाना क्षेत्र का है और वीडियो पुलिस तक पहुंच चुका है।