नरसिंहगढ़: हाईवे पर घूमते गौवंश को हटाने के लिए मनरेगा से मिलेंगे मजदूर: कलेक्टर
कलेक्टर कार्यालय में दोपहर 12 बजे गौशालाओं की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने जिला गौपालन एवं पशुधन संवर्धन समिति की बैठक में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।उन्होंने कहा कि गौशालाओं में अब सिर्फ टैग लगे पशुओं का ही सत्यापन किया जाएगा।पशु चिकित्सक अधिकारियों को नियमित निरीक्षण के आदेश दिए गए।