नीट प्रवेश परीक्षा धांधली को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोंक झोंक
Sadar, Varanasi | Jun 22, 2024 नीट प्रवेश परीक्षा में धांधली को लेकर लगातार छात्रों एवं राजनीतिक दलों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। परीक्षा को रद्द करने एवं शिक्षा मंत्री की बर्खास्त की मांग की जा रही है। इसको लेकर आज यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा चेतमणि चौराहे से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय तक मार्च निकालकर पत्रक सौंपा।