बीरपुर: नौला हाईस्कूल में मेधावी छात्र सम्मानित, 400 से अधिक अंक लाने वाले 25 विद्यार्थी पुरस्कृत
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक परीक्षा 2026 का परिणाम जारी होने के बाद मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में सोमवार को दोपहर करीब दो बजे वीरपुर प्रखंड स्थित नौला हाईस्कूल में मेधावी छात्रों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया।