जलालगढ़: जनता दरबार में बीडीओ ने सुनीं फरियादें, कई मामलों का हुआ निष्पादन
सोमवार को जलालगढ़ प्रखंड कार्यालय के सभागार में आयोजित जनता दरबार में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ममता कुमारी ने आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ ने संबंधित पंचायत सचिव को तलब किया और दिशा निर्देश दिया।