मुज़फ्फरनगर: किशोरी को छत पर ले जाकर युवक ने किया बलात्कार, घरवालों को जान से मारने की दी धमकी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना चरथावल क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ मकान की छत पर ले जाकर रेप करने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त शाकिब उर्फ़ भूरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त साकिब उर्फ भूरा को मुखबिर की सूचना पर चरथावल क्षेत्र के नायरा पेट्रोल पंप के पास स्थित नहर के पुल से गिरफ्तार किया है।